मसूरी में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत- एक घायल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

मसूरी : पहाड़ी अंचलों में हादसो का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर मसूरी से आ रही है। यहां B.B.A व LAW के हंसी खुशी मसूरी घूमने गए छात्रों की स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जहां एक छात्र की मौत हो गई है तो वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा भदराज मंदिर रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि आज कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी क्लाउड एंड से आगे खाई में गिर गई है, जिस पर दो छात्र सवार थे, जिनकी हालत गंभीर है। सूचना पर थाना मसूरी तथा फायर सर्विस से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायल युवकों शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफाॅन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्रमशः B.B.A व LAW की पढ़ाई कर रहे है , को बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से civil Hospital भिजवाया गया।

जिसमें एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मृत्यु हो गयी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे तथा भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है, घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

440 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *