ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल का आकस्मिक निधन, कुसुम कण्डवाल बोली पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार व ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने गहरा शोक व दुःख व्यक्त किया है।

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि दुर्गा नौटियाल वरिष्ठ पत्रकार के निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने इस पर गहरा दुख व शोक व्यक्त किया तथा प्रार्थना करते हुए कहा भगवान दिवंगत दुर्गा नौटियाल जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, और उनके परिजनों को इस कष्ट की घड़ी में दुख: सहने की शक्ति प्रदान करें।

कुसुम कण्डवाल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, पत्रकारिता क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल का असमय चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार ही नही बल्कि ऋषिकेश के जागरूक नागरिक होने के नाते शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते थे। उन्होंने मेहनत से निष्पक्ष छवि के बेबाक पत्रकारिता की है। उनकी स्पष्ट पत्रकारिता के कारण
उन्हें समाज में हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

190 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *