मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को फाइनली कोर्ट से राहत मिल गई है. मंगलवार को चैंपियन को जमानत मिल गई है. जिला कोर्ट ने आज याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने चैंपियन की जमानत मंजूर कर दी है.
बता दें 26 जनवरी को कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी. इसके साथ ही चैंपियन पर उमेश कुमार के समर्थक के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने के बाद 26 जनवरी की देर रात को चैंपियन को हिरासत में ले लिया था.
इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ऐसे में रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही गंगनहर पटरी से वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर प्रतिक्रियाओं पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।
