उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, जनता से किए ये 26 वादे

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखंड के सभी निकायों की सूरत बदलने के लिए कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने सोमवार को अपना वचन पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने 26 वचनों में पहला वचन हिमालयी ग्लेशियर पिघलने से जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहे प्रदूषण, तापमान में वृद्धि की दशा में काम करने का लिया है। दूसरे वचन में उन्होंने सभी निकायों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए वॉटर प्यूरीफायर प्लांट लगाने की बात कही है।

इनके अलावा मलिन बस्तियों के नियमितीकरण एवं पुनर्वास के लिए 2016 में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू करने के लिए दबाव बनाने, नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अच्छा बनाना, निकायों में पर्यावरण सुधार के लिए मोहल्ला स्तर पर समितियां गठित करने व पौधारोपण, टैक्स प्रणाली की समीक्षा के साथ आम जनता से सुझाव लेकर उनमें सुधार किया जाना, निकालो में सीसीटीवी, निकायों की जमीन पर हुए कब्जों को हटाने सहित आदि वचन लिए गए।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वचन पत्र जारी होने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि दृष्टि पत्र हमारी सोच को दर्शाता है और प्रदेश की जनता ने इस बार के निकाय चुनाव में कांग्रेस का अवसर देने का मन बना लिया है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, लेकिन स्मार्ट सिटी के पैसों से बीजेपी स्मार्ट हुई है और देहरादून की हालत बदहाल है। देहरादून को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस सरकार ने कई अहम काम किये थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन कामों को आगे नहीं बढ़ाया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पानी, सुरक्षा और मलिन बस्ती वासियों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव जीतकर अपने संकल्पों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कई निकायों में उन्हें प्रचार करने का मौका मिला है। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वातावरण देखने को मिला। हरक सिंह रावत ने स्मार्ट सिटी को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए का खर्च कर दिए, लेकिन राजधानी देहरादून को जल भराव का सामना करना पड़ता है।

174 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *