देहरादूनः युवक के साथ मारपीट करने वाले सिपाही को एसएसपी ने किया सस्पेंड

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। एक्सीडेंट के बाद युवक को पकड़ कर मारपीट करने वाले सिपाही को घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी ने लाइन सस्पेंड कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच सीओ विकासनगर को सोंपी है।गत 6 अगस्त को थाना सहसपुर पर नियुक्त हेड कांस्टेबल व हेड मोहर्रिर प्रदीप कुमार सांय के समय अपने व्यक्तिगत काम से सभावाला रोड गए थे।

जहां पर सभावाला की ओर से आते हुए एक बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे हेड कांस्टेबल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े तथा बाइक सवार मौके से भाग निकला।

दुर्घटना में हेड कांस्टेबल प्रदीप के हाथों, पैरो, कमर तथा सिर में चोटे तथा गुम चोटे आई है, जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, जिनका वर्तमान में हायर सेंटर ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट से उपचार चल रहा है।

घटना के बाद उसी दिन थाने पर तैनात कांस्टेबल सौरभ कुमार तथा जनता के कुछ लोग, जो सभावाला रोड पर मोजूद थे ने दुर्घटना कर भागने वाले मोटर साइकिल चालक को सभावाला पुल पर पकड़ लिया गया। कांस्टेबल सौरभ कुमार ने युवक साथ मारपीट की। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांस्टेबल सौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है तथा पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी विकास नगर को सौंपी गई है।

150 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *