डीएवी कॉलेज में गायक मासूम शर्मा के बयान पर बवाल, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में गायक मासूम शर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच से कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया है। इस घटना को लेकर अधिवक्ता सेवा मंच सहित प्रदेशभर के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंच का आरोप है कि इस तरह की भाषा का प्रयोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक मर्यादाओं को आहत करता है और गलत संस्कृति को बढ़ावा देता है।

इसी क्रम में अधिवक्ता सेवा मंच ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आज रविवार (12 अप्रैल 2026) को थाना डालनवाला, देहरादून में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। मंच के पदाधिकारियों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे संबंधित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कराने हेतु तहरीर दी जाएगी।

अधिवक्ता एडवोकेट संदीप मोहन चमोली ने कहा कि हजारों छात्रों के बीच इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

मंच ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड का शांतिपूर्ण और सांस्कृतिक वातावरण किसी भी स्थिति में खराब नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, मीडिया से भी अपील की गई है कि वे मौके पर पहुंचकर सूचना संकलन में सहयोगकरें।

78 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *