मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने समर्थन दिया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने बॉबी पंवार को निर्दलीय प्रत्याशी रुप मे टिहरी लोकसभा सीट पर दल द्वारा जारी समर्थन पत्र भी सौंपा। उक्रांद द्वारा जारी समर्थन पत्र मे बॉबी पँवार के संघर्ष का स्मरण करते हुए उनसे प्रदेश के हितों के संरक्षण करने का विश्वास व्यक्त किया गया है।
बॉबी पँवार एवं उनके संगठन उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उक्रांद के समर्थन को क्षेत्रीय शक्तियों की एकजुटता हेतु एक बडी पहल बताया है। उक्रांद के नेतृत्व के प्रति उन्होंने आभार जताया है और घोषणा की है कि इस बार टिहरी लोकसभा मे नया इतिहास रचा जायेगा।
बॉबी पंवार ने उक्रांद का समर्थन प्राप्त करने के उपरांत बयान जारी कर कहा है कि उक्रांद ने हमारे संघर्ष एवं जनहितों के मुद्दो पर जनभावनाओं एवं बेरोजगारों के संघर्ष का सम्मान किया है। बॉबी पंवार ने कहा कि मैं उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड राज्य की जननी उत्तराखंड क्रांति दल समेत सर्व राज्य पक्ष की शक्तियों से अनुरोध करता हूँ कि टिहरी लोकसभा मे रचे जा रहे इतिहास के प्रत्यक्ष साक्षी व भागीदार बने।
