ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 4 गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरिपुर कलां समेत कई क्षेत्रों में चलाया सघन अभियान, करीब 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ऋषिकेश।

अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने 2 और 3 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हरिपुर कलां, कृष्णा नगर कॉलोनी, छिद्दरवाला और गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी की गई।

अभियान के दौरान 2 नवंबर की रात हरिपुर कलां में दबिश देकर एक महिला और एक पुरुष को हरियाणा ब्रांड की दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, 3 नवंबर को दो अन्य आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इनके कब्जे से 40 बीयर, 60 पव्वे और अंग्रेजी शराब के 10 हाफ बरामद किए गए।

आबकारी विभाग के अनुसार, पूरी कार्रवाई में करीब पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर निवासी हिसार (हरियाणा), प्रीति निवासी हरिपुर कलां, चंद्रप्रकाश निवासी हरिपुर कलां और ओमप्रकाश निवासी थानों, रायवाला के रूप में हुई है।

चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह सहित आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *