कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई 3 अवैध मजारों पर चला शासन का बुल्डोजर

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: नैनीताल जिले के कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई 3 अवैध मजारों को आज उत्तराखंड सरकार ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ये अवैध मजारे दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थीं और इन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था।

 

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, पंचायत चुनावों के बाद पुनः शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान थमा नहीं है।नहीं मिला कोई अवशेषइसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को आज प्रशासन ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। इनके नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले, पक्के सीमेंट के बनी इस संरचनाओं को डंपर में डाल कर ले जाया गया।

 

एक अवैध मजार सरकारी स्कूल में भी बनी हुई थी।उक्त मजार को भी आज हटा दिया गया। नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि उक्त अवैध रूप से निर्मित संरचनाओं को आज हटा दिया गया, हटाने से दो हफ्ता पूर्व उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। जानकारी के मुताबिक एक मजार एक बड़े रिसॉर्ट के अंदर भी थी जिसे रिसॉर्ट मालिक की सहमति से हटा दिया गया है।

 

अब तक 541 मजारें हटाई गईं

 

उत्तराखंड में अब तक सरकारी भूमि पर बनी 541 अवैध मजारें,धामी सरकार ने हटवा दी है, खास बात ये कि उनमें से किसी में भी किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं। धामी सरकार ने अब तक 7000 एकड़ सरकारी भूमि को भी अवैध कब्जे से मुक्त करवा लिया है। हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी आई है।

144 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *