मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। देहरादून की दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। यह अवैध कैसिनो ग्राम सलियावाला के जंगल के मध्य एक मकान में संचालित हो रहा था।छापेमारी में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मकान मालिक शशांक गुप्ता भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में कई दिल्ली और अन्य राज्यों से कैसिनो में जुआ खेलने पहुँचे थे।
पुलिस को मौके से 1900 कैसिनो कॉइन, 89,700 नगद, 12 मोबाइल फोन और एक कार (Venue) बरामद हुई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और एसटीएफ के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर के नेतृत्व में की गई।
गुप्त सूचना पर की गई कार्यवाही
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 2-3 अगस्त की दरम्यानी रात सलियावाला क्षेत्र में स्थित एक मकान पर दबिश दी। मौके पर एक बड़े कमरे में कैसिनो की तर्ज पर जुआ खेला जा रहा था। आरोपी हार-जीत की बाज़ी में कैसिनो कॉइन्स का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।
दिल्ली से पहली बार देहरादून पहुंचे थे आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से पहली बार देहरादून आए थे और मकान मालिक व अन्य स्थानीय सहयोगियों के संपर्क में थे। ये लोग अलग-अलग राज्यों में घूमकर जुए का आनंद लेते हैं। नगद लेन-देन आमतौर पर मौखिक सहमति से होता है और भुगतान की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की होती है। अपराध में फरार आरोपी की तलाश जारी कार्रवाई के दौरान विक्रम शाह नामक एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं गिरफ्तार
आरोपियों के नाम
1. शशांक गुप्ता (मकान मालिक), गुड़गांव, हरियाणा2. निखिल, मंगोलपुरी, दिल्ली3. गौरव मग्गो, रमेश नगर, दिल्ली4. हिमांशु अरोड़ा, अशोक नगर, दिल्ली5. उमेश रावत, प्रेमनगर, देहरादून6. चन्द्रशेखर, विकासनगर, देहरादून7. जतिन राणा, त्यूणी, देहरादून8. मनोहर सिंह चौहान, कैरोड, देहरादून9. चरण सिंह चौहान, चकराता, देहरादून10. विनोद, पुरोला, उत्तरकाशी11. जीवन शर्मा, गांधी रोड, देहरादून12. केशव उर्फ बबलू सिंह धामी, दार्चुला, नेपाल
