29 जून के लखनऊ कूच को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आगामी 29 जून को प्रस्तावित लखनऊ महापंचायत एवं कूच के संबंध में रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के निर्देश पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।

सुमित उपाध्याय ने बताया कि बागपत में तीन वर्षीय बच्ची से जुड़े चर्चित मामले में न्याय की मांग को लेकर संगठन 29 जून को लखनऊ कूच करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, बच्ची की शिक्षा एवं शादी तक का पूरा खर्च सरकार उठाए तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि 28 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन लखनऊ में महापंचायत आयोजित करेगा।

इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय, जिला प्रभारी मुशीर आलम, युवा जिला अध्यक्ष तोसीफ खान, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष समीर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष यूनुस, प्रदेश महासचिव सरिक, जिला मीडिया प्रभारी जाहिद, प्रदेश सचिव डॉ. असलम तथा अंशुल उपाध्याय उपस्थित रहे।

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *