मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सतपुली:जनपद पौड़ी में दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नही ले रहा है. सुबह टीमली खाल कस्याडी से हरिद्वार जा रही टाटा सूमो कूलाड़ बेंड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान टाटा सूमो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोली सेंण उपचार के लिए ले जाया गया है। स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल ने बताया कि सुबह सूचना मिली की कुलाड़ बेड के समीप एक टाटा सुमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ व पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुड़ गई। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सभी 9 लोग वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको रेस्क्यू कर हंस अस्पताल चमोलीसेंण में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताई जा रहे हैं।
