आम के अंकुरित पेड़ों को फर्जी तरीके से दर्शाया गया पुराना और खराब, कार्यवाही की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः ऑक्सीजन का लंगर के तहत आज कोतवाली विकासनगर के सामने स्थित मंडी समिति के अंदर खड़े आम के बगीचे में आम के अंकुरित पेड़ों के बीच अज्ञात जेसीबी का संचालन कर जगह जगह गड्ढे कर दिए गए, सारे मट्टी निकाली गई मौके पर उद्यान विभाग के कर्मचारी पहुंचे और वन विभाग के वन रेंजर सतपाल पहुंचे और अवगत कराया कि वन विभाग द्वारा कटान की अनुमति नही दी गई हैं।

उद्यान विभाग के कर्मचारी द्वारा मुख्य उद्यान अधिकारी का पत्र दिनांकित 14/03/2024 प्रस्तुत किया जिसमें सचल दल केंद्र विकासनगर की आख्या का हवाला दिया जिसमे मौके पर खड़े आम के अंकुरित पेड़ों को फर्जी तरीके से 40- 50वर्ष पुराने दर्शाए गए और साथ ही पेड़ों की खराब स्थिति लिखित रूप से खराब बताई।

उक्त पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी को मौका स्थिति से अवगत कराया गया और जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की और बताया कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जो इस कार्य में सम्मिलित थे सभी के खिलाफ विधिवत रूप से विधिक नोटिस जारी किए जाएंगे और जल्दी ही प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की।

उक्त प्रकरण पर अवैध रूप से जेसीबी का संचालन किया गया क्योंकि जेसीबी पर कोई भी नंबर प्लेट चस्पा नही थी जिसके संबंध में प्रभारी कोतवाली विकासनगर को पछवादून इकाई द्वारा मोटर वेहीकल एक्ट में उचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा और प्रतिलिपी पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर तथा एस एस पी महोदय को प्रेषित किया गया । मौके पर पछवादून इकाई के संयोजक रोहित चौहान तथा सचिव सुमित कुमार एवं दीपक थापा मौजूद रहें और आचार संहिता के चलते ट्रस्ट के सिर्फ 4 लोग ही मौजूद रहें।

248 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *