उत्तराखंड में जल्द आएगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा नया मंच

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

नैनीताल। उत्तराखंड सरकार जल्द ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी लागू करने जा रही है। यह जानकारी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने नैनीताल जिला सूचना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार प्रदेश में आधुनिक मीडिया सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। इन सेंटरों से पत्रकारों को समाचार संकलन और प्रसारण के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बैठक में पत्रकारों ने चिकित्सा सुविधाओं और प्रेस मान्यता से जुड़े मुद्दे उठाए, जिस पर विभाग ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संयुक्त निदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी का मसौदा अंतिम चरण में है और इसके लागू होने से डिजिटल मीडिया व कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।

54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *