मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने तीर्थस्थलों तक यात्रियों को आसानी से पहुंचाने के लिए सुविधा के मद्देनजर एक कदम आगे बढ़ाया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्र(ालुओं के लिए जल्द ही मुजफ्फरनगर से जम्मू के कटरा तक रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा।इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो से वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस के लिए रोडवेज बसों को संचालन किया जा रहा है। अब निगम ने कटरा तक के लिए रोडवेज बस चलाने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बारे में अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। परमिट मिलते ही बस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह बस मुजफ्फरनगर से चल कर पहले हरिद्वार और वहां से जम्मू के कटरा के लिए रवाना होगी। इससे मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले भक्तों को लाभ मिलेगा। क्योंकि अभी तक यहां से कटरा के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण केवल रेल यातायात पर ही निर्भर रहना पड़ता था। अब बस मिलने से यहां से यात्री रेल यातायात प्रभावित होने के बावजूद भी अपनी यात्रा कर पायेंगे।
