उत्तराखंड में बड़ी कार्यवाही, करोड़ों रुपए की नशीली दवाओं की खेप बरामद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरिद्वार। हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र रानीपुर स्थित आंचल रोड़ कैरियर से बड़ी ख़बर है। यहां ड्रग निरीक्षक अनीता भारती और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारकर नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा किया है। बताया जा रहा है टीम ने यहां गोदाम से 30 लाख से अधिक की नशीली गोलिया बरामद की थी।

पुलिस ने एक आरोपी शमशेर निवासी हरियाणा को मौके से दबोचा गया था।जिसकी निशानदेही पर हरिद्वार की एएनटीएफ टीम ने देहरादून पहुंचकर देहरादून ड्रग विभाग टीम के साथ सेलाकुई स्थित विंडाल बायोटेक लिमिटेड के गोदाम में छापामार कर भारी मात्रा में नशीली दवा सिरप कोडिन फॉसफेट सिरप के 2,167 बॉक्स और 6,01,344 ट्रामाडोल कैप्सूल का जखीरा बरामद करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी का मुख्यारोपी अनिल लडवाल निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

देहरादून के गोदाम से बरामद की गयी नशीली दवाओं की बाजार में कीमत करीब 04 करोड 14 लाख 33 हजार आंकी जा रही है। टीम ने बरामद की गई नशीली दवाओं को गोदाम में रखकर गोदाम को सील कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि शमशेर और अनिल लड़वाल दोनों रिश्ते में भाई है। दोनों आरोपियों शमशेर पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम पुरनपुरा थाना भिवानी हरियाणा हाल निवासी किरायेदार द्वारिका बिहार प्लाट न0-36 विपुल जैन के मकान पर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार और अनिल लडवाल पुत्र राजकुमार निवासी भिवानी सदर हरियाणा, प्लाट नम्बर-76 द्वारिका बिहार कालोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी क्राइम हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा ने बताया कि शमशेर की निशानदेही पर हरिद्वार की एएनटीएफ टीम ने देहरादून पहुंचकर देरादून के ड्रग विभाग की टीम के साथ सेलाकुई स्थित विंडाल बायोटेक लिमिटेड के गोदाम में छापामार कर भारी मात्रा में नशीली दवा कोडिन फॉसफेट सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल का जखीरा बरामद करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी का मुख्यारोपी अनिल लडवाल को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गयी नशीली दवाओं की कीमत 04 करोड 14 लाख 33 हजार बतायी जा रही है।

140 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *