मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में 3 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में अगले 6 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य दिनों में येलो अलर्ट रहेगा।
29 और 30 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बारिश के तेज दौर की संभावना जताई गई है। वहीं 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
