देहरादून: प्रसिद्ध आनंदम रेस्टोरेंट में यहां लगा था हिंडन कैमरा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां देहरादून चकराता रोड स्थित प्रसिद्ध आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम की है।

जहाँ हिडन केमरा लगा मिला है। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जानकारी अनुसार नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार के साथ बीती रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुँची, जब बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद था जो अंदर बाहर कर रहा था। अन्य लड़कियां भी उस समय बाथरूम में मौजूद थी जिससे सफाई कर्मचारी की वहाँ मौजूदगी सबको खटकी

इसके बाद एक महिला व युवती बाथरुम गई तो उनकी नजर ऊपर पड़ी तो वो हक्के बक्के रह गये, ऊपर कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया।

कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। होटल मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

432 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *