देहरादून के नामी स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, POCSO एक्ट में गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधक को 15 वर्षीय छात्र के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र के व्यवहार में बदलाव और उसके गुमसुम रहने पर परिजनों ने उससे बातचीत की, जिसके बाद उसने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए।

कोतवाली प्रेमनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर के एक निजि विद्यालय में पढ़ता है, पिछले कुछ समय से उसके अकेले व काफी गुमशुम रहने पर उनके द्वारा जब उससे बात की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक डॉ0 सार्थक द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गलत काम किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 142/26 धारा- 5(एफ)/6/7/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त डॉ0 एस० वोहरा सार्थक को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

डॉ० एस० वोहरा सार्थक पुत्र स्व0 जगन्नाथ वोहरा, स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य कैम्ब्रिज स्कूल पौंधा, बिधौली, प्रेमनगर देहरादून, उम्र- 57 वर्ष

44 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *