राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व महा नगर अध्यक्ष बनने पर उमा और क्षेत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व महा नगर अध्यक्ष बनने पर उमा और क्षेत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महानगर अध्यक्ष के रूप में संजय क्षेत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उमा गौड़ सिसोदिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय क्षेत्री को महानगर अध्यक्ष तथा उमा गौड़ सिसोदिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिलना उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। दोनों नेताओं के अनुभव, सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय से पार्टी को आगामी चुनाव में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उमा गौड़ सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति आम जनता के मुद्दों और जनहित से जुड़ी हुई है। पार्टी का उद्देश्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना और जनता के बीच संगठन को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं दिल्ली और पंजाब में किए गए जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

वहीं, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने स्वागत समारोह के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए संगठन को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महानगर क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा युवाओं, महिलाओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, पलायन और मूलभूत सुविधाओं जैसे जनमुद्दों को लेकर पार्टी लगातार जनता की आवाज बनेगी।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई नई जिम्मेदारियों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी, महानगर एवं जिला संगठन के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे।

*विपिन खन्ना*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आप उत्तराखण्ड*
9837223608

17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *