मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून के कारगी ग्रांट स्थित मुस्लिम बस्ती में उस समय माहौल गरमा गया, जब हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपने समर्थकों के साथ इमरान खान के विरोध को लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले हिंदू रक्षा दल की ओर से इमरान खान के घर पहुंचकर विरोध करने की बात कही गई थी।
इसी क्रम में हिंदू रक्षा दल के लोग कारगी ग्रांट पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनके पहुंचने का जमकर विरोध किया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
विरोध के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद की स्थिति को रोकने की मांग की।
अब सवाल यह है कि आखिर इमरान खान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद आगे क्या रूप लेगा और प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर क्या कदम उठाता है?
