मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सहारनपुर से सचिन तनेजा की रिपोर्ट।
भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को ग्राम लखनौर, सूबरी समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और अपनी भूमि का अधिग्रहण न किए जाने की मांग की।
किसानों का कहना है कि उनकी जमीन ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा लगातार भूमि अधिग्रहण के नोटिस भेजे जा रहे हैं और उन पर जमीन देने का दबाव बनाया जा रहा है। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी भूमि का अधिग्रहण नहीं कराना चाहते और न ही किसी प्रकार का मुआवजा स्वीकार करेंगे।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और उनकी भूमि को अधिग्रहण से बचाने की मांग की।
इस दौरान संजय कुमार, ओमपाल, संतोष कुमार, कुलदीप सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
