मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है । देश दुनिया में महिलाओं की बात हो रही है और महिलाओ को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में देहरादून के मोहनी रोड स्थित सामुदायिक भवन मे जिंदगी की नई पहल संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महीला दिवस पर उत्तराखण्ड की साहसी व कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही जिंदगी की नई पहल संस्था की ओर से शिक्षा प्राप्त करने वाली महिलाओ को सर्टिफिकेट देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकोर्ड होल्डर जादूगर समीर ने जादू के हैरतंअंगेज करतब दिखा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही इस मौके पर पहुंची हर्बल लाइफ के हेल्थ कोच फरहान आगाज खान ने सभी उपस्थित महिलाओं और लोगों को हेल्थ को लेकर तमाम जानकारी दी और हेल्थ टिप्स बताएं.. इस बीच उनकी टीम के साथ शादाब अंसारी, विनोद संध्या मौजूद रहे…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनाधिकार पार्टी-जनशक्ति नेता आजाद अली, और विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुचें रायपुर के पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस इमराना , रईस फातिमा, प्रदेश महासचिव उत्तराखंड श्रम कांग्रेस पूनम कंडारी , समाजसेवी एस रब्बानी, समाजसेवी नाजमा परवीन, समाजसेवी सलीम कुरैशी ने शिरकत की। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल घर की जिम्मेदारी संभाल रही है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
इस दौरान सभी अतिथियों ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओ के संघर्ष को सराहा। साथ ही ज़िंदगी की नई पहल संस्था की अध्यक्षा अंजुम परवीन के कार्यों की सराहना की। इस दौरान फरजाना हुसैन को अकेले दम पर संघर्ष कर अपने बच्चो को पढ़ा लिखा कर एक मुकाम पर पहुंचाने के लिए , किन्नर समाज से स्वरोजगार को अपनाने वाली निवाला प्यार का रेस्टोरेंट चलाने वाली अदिति शर्मा, खबरनामा ऑनलाइन की चीफ इन एडिटर तरन्नुम हुसैन को हिजाब में पत्रकरिता करने और कड़ी मेहनत से अलग पहचान बनाने के लिए, समाजसेवी शाहीन अख्तर को बेहतरीन काम करने, महिलाओं को शिक्षित करने के लिए शिक्षिका अलीना शेख, और खबर 24 आवर की चीफ इन एडिटर रुहिना इदरीसी को बेबाक पत्रकारिता करने, समाजसेवी नाजमा परवीन को समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और डॉ मेनका अरोड़ा निदेशक एनडीसीए अकैडमी सहित कई लोगो को सम्मानित किया गया।
जिंदगी की नई पहल संस्था की अध्यक्षा अंजुम परवीन ने कहा कि उनकी संस्था लगातार महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास के लिए कार्य करती आ रही है…सम्मान समारोह पिछले तीन सालों से चल रहा है। वह तीन वर्षों से जुझारू और कर्मठ महिलाओं को सम्मानित करती आ रही है। उन्होने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को संबोधित किया और अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में विशेष कर स्वास्थ्य और शिक्षा में समान अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र का संकल्प लेकर हम सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समान अवसर मिलने से हमारे समाज को एक अच्छी दिशा मिली है।

