मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून । कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून तथा हर्शल फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया रक्तदान करने वालों में 90 फ़ीसदी युवतियों ने पहली बार रक्तदान किया । इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉ. प्रीती मिश्र ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्री राजेश टंडन, ने अपने संबोधन में संविधान में निहित महिला समानता एवं अधिकारों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित, ने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं और उन्हें राजनीति में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
हर्शल फाउंडेशन की ट्रस्टी रमा गोयल ने अपने संबोधन में बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
कन्या गुरुकुल परिसर की समन्वयक डॉ. हेमन पाठक ने गुरुकुल के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को साझा करते हुए बताया कि संस्थान में महिलाओं के लिए विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रम न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस आयोजन में सेवानिवृत्त जनरल शम्मी सब्बरवाल, तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर ट्रस्टी प्रिया गुलाटी , अनूप शर्मा, कल्पना अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, श्रीमती निधि, डॉ. निपुर, डॉ. रेनू शुक्ला, डॉ. नीना गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अर्चना डिमरी द्वारा किया गया।
