छह माह बाद भी PRD जवानों की मांगें अधूरी, 365 दिन रोजगार और समान वेतन को लेकर सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

छह माह बाद भी मांगें नहीं हुई पुरी मुख्य दो सुत्रीय मांगों अधूरी, प्रांतीय अध्यक्ष- संजय पंवार ने जताई सरकार के खिलाफ नाराज़गी

365 दिन रोजगार और समान कार्य-समान वेतन की मांग, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशव्यापी समीक्षा

लोहाघाट/चम्पावत/पौड़ी /टिहरी/चमोली/रुद्रप्रयाग/ आदि 13 जनपदों में सालभर रोजगार की गारंटी और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पूरी नहीं होने से प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों ख़ास नाराजगी बढ़ती जा रही है। छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा एवं विभागीय मंत्री महोदया जी के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने पर खासी नाराज़गी जताई।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो उत्तराखंड का गरीब पीआरडी जवानों द्वारा ठोस रणनीति अपनाई जाएगी सरकार के खिलाफ।

PRD जवानों के अनुसार, देहरादून में 110 दिनों तक चले आंदोलन के बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, छह माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी कोई ठोस राहत नहीं मिलने से जवानों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।

प्रांतीय अध्यक्ष संजय पंवार ने कहा कि होमगार्ड जवानों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि PRD जवान अब भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष रत हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालन, वाहन चलाने और सुरक्षा व्यवस्था, कुंभ मेला,आपदा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें सालभर रोजगार की गारंटी नहीं मिल पा रही है। नहीं उत्तराखंड के पीआरडी जवानों के परिवार का भविष्य सुरक्षित हों पा रहा है।

अनिश्चित रोजगार से परिवार के भरण-पोषण में परेशानी उत्पन्न होती जा रही है।

प्रांतीय रक्षक संजय पंवार का कहना है कि सरकारी विभाग जरूरत के अनुसार उनकी सेवाएं लेते हैं, लेकिन रोजगार की निरंतरता और समान वेतन का मुद्दा अब तक लंबित है। रोजगार की अनिश्चितता के चलते उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार से केवल आश्वासन देने के बजाय उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय लेने की अपील की। उनका कहना है कि 365 दिन रोजगार और समान कार्य-समान वेतन की व्यवस्था लागू होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक स्थिरता पुर्ण ईमानदारी निष्ठा भाव के साथ अपने ड्यूटियों का निर्वहन कर सकेगें।

प्रांतीय अध्यक्ष संजय पंवार ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी दो सुत्रीय मांगें पूरी नहीं की गईं, तो प्रदेशभर में रणनिती के तहत फिर से आंदोलन तेज किया जाएग।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *