मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के अंतर्गत कार्यरत अधिवक्ताओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की मांग उठने लगी है। अधिवक्ता राकेश पाल ने इस संबंध में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र भेजकर प्रभावी पहल करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि DLSA के अधिवक्ता निर्धन और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ नियमित रूप से न्यायालयों में पैरवी और अन्य विधिक कार्य करते हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है।
राकेश पाल ने मांग की कि प्रत्येक पेशी का उचित मानदेय निर्धारित किया जाए, जटिल मामलों के लिए अतिरिक्त भुगतान हो और मानदेय का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बार एसोसिएशन से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने की अपील की है।
