पूर्व विधायक राजकुमार की पहल, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 90 लोगों ने कराई आंखों की जांच

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पूर्व विधायक राजकुमार के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों ने कराया परीक्षण, निःशुल्क दवाइयों एवं चश्मों का भी हुआ वितरण

देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार के सहयोग से दृष्टि आई इंस्टीट्यूट, देहरादून द्वारा हरि सिंह पंचायती मंदिर धर्मशाला, ओल्ड डालनवाला, देहरादून में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों सहित कुल 90 लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच कराई, जिनमें 14 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इस दौरान दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही पूर्व विधायक राजकुमार की ओर से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि “जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति आवश्यक उपचार से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।”

राजकुमार ने दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की चिकित्सकीय टीम एवं शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयों एवं चश्मों की सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर पूर्व विधायक राजकुमार एवं दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की टीम का आभार व्यक्त किया।

इस मौके कर सोम मैठाणी, सुनील पासी, दिनेश नेगी, प्रदीप रावत, मुकेश डिमरी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

32 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *