मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड के चर्चित मामले से रिहा होने के बाद पंजाब लौटे निहंग जसदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मोहाली के सोहाना साहिब गुरुद्वारे में उन पर हमले की कोशिश की घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कथित तस्वीरें और एक वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर निहंग विक्की थॉमस सिंह ने दावा किया है कि वायरल तस्वीरों में जसदीप सिंह एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक कथित वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की, जिसमें जसदीप सिंह के इन तस्वीरों को स्वीकार करने का दावा किया गया है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में जसदीप सिंह के नशे की हालत में होने और बाद में नशा छोड़ने की बात कहने का भी दावा किया गया है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग जसदीप सिंह की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग वायरल दावों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल इस विवाद पर अकाल तख्त या शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
