बार एसोसिएशन देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: बार एसोसिएशन देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के निधन पर सभी अधिवक्ता उस दिन कार्य से विरत रहेंगें और कोई भी अधिवक्ता उस दिन अदालत की ओर रूख नहीं करेगा।
यहां कचहरी स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में शपथ ग्रहण करने के बाद संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारियों व सभी से क्षमा याचना की जो गलती उनसे हुई है उसके लिए वह शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा चुनाव रहा जो मुददों के बिना था और पूर्व में चुनाव में मुददे होते थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ ही साथ जूनियर अधिवक्ताओं के हितों के लिए भी विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा और जो काम टाइपिस्टों के पास है उसे अधिवक्ताओं को वापस लौटायेंगें।
उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन के लिए पूर्व में दो सदन हुए लेकिन जल्द ही एक और सदन को बुलाया जायेगा और संविधान संशोधन किया जायेगा क्योंकि इसकी नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने व्यवहार में सुधार लाने की जरूरत है और कचहरी में मदिरापान शोभायमान नहीं है और इस पर सभी को सोचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जिला जज के साथ होने वाली बैठक में अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को बिन्दुवार रखा जाये और अधिवक्ताओं के हितों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जायेगा और इसके लिए उन्होंने 15 से 2० दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार सात साल बाद बनवास कटा है और फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी तरह से निर्वहन किया जायेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिक्ता एल बी गुरूंग, प्रेमचन्द शर्मा, मनमोहन कंडवाल, अनिल कुमार चीनी, राजबीर सिंह बिष्ट, अनूप बिष्ट, मदन सिंह रावत, सुनीता प्रकाश, रजिया बेग, प्रमिला रावत, शंभू प्रसाद ममगांई, रिकी सेमवाल सहित अनेकों अधिवक्ता शामिल रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन अनिल कुमार चीनी ने किया।

175 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *