कांग्रेस चेयरमैन नवीन जोशी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि वह नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम करेंगे। जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मेयर के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मेयर पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे लेकिन इसकी जांच सरकार ने आज तक नहीं कराई, स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रूपये को ठिकाने लगाया गया।

इंन्वेर्स्ट समिट के नाम पर चकराता रोड स्थित एलआईसी की गिरासू बिल्डिंग पर साज सज्जा के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च कर दिए गए, परन्तु वहाँ की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं व साज सज्जा का सामान नीचे गिरने लग गये हैं। जब एलआईसी ने पहले ही उक्त भवन को गिरासू भवन घोषित कर नोटिस बोर्ड लगा रखा है तो किसके कहने पर करोड़ों रूपये इस गिरासू भवन पर खर्च कर दिए गए। जोशी ने कहा कि इस कार्य की जांच होनी चाहिए, और दोषी अधिकारियों व नेताओं से रिकवरी कर सरकार का घाटा पूरा करना चाहिए।

जोशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे देहरादून की सड़के व नालिया खोद कर रख दी उसको सही करने वाला कोई नही हैं, बरसात का सीजन शुरू होने वाला है डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नही करी जिस कारण लोगो को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। जो नये वार्ड नगर निगम में सम्मलित किए गए थे उनसे 10 वर्षो तक टेक्स न लेने की बात कही गयी थी लेकिन लोगो से आज वहॉ पर व्यवसायिक टेक्स लिया जा रहा है उनकी घोषणा मात्र जुमला बन कर रह गयी।

जोशी ने कहा कि असिसमेंट के नाम पर नगर निगम द्वारा जो कर्मचारी भेजे गए थे वह लोगों से अवैध वसूली करते हुए नजर आये जिसकी शिकायत लोगों ने उनसे कई बार करी जो बिना नगर निगम के मिली भगत के संभव नहीं हो सकता।

जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव से बुरी तरह डरी हुई है जिस कारण उन्होंने कांग्रेस बाहुल्य क्षेत्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में हार के डर से चुनाव को टालना चाहती हैं।

जोशी ने कहा कि वह यह सारे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाने का कार्य करेंगे पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, उपेन्द्र थापली, गोपाल सिंह गडिया, मोहन काला, ललित भद्री, आदर्श सूद, वीरेन्द्र पंवार, मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

344 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *