हल्द्वानी पुलिस एक्शन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कड़े शब्दों में की निंदा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने हल्द्वानी पुलिस एक्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है। जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हल्द्वानी में जो कुछ हुआ वह बहुत दुखद है। जमीयत का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभावित क्षेत्रों का हाल जानने के लिए हल्द्वानी के दौरे पर गया था, उसने जो रिपोर्ट दी है वह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आ गई है कि पुलिस प्रशासन की भूमिका बेहद खराब रही है।

आरोप लगाया कि अब पुलिस क्रूरता और हिंसा की सारी हदें पार करते हुए लोगों को गिरफ्तार कर रही है। जबरन घरों में घुसकर पुरुषों और महिलाओं की पिटाई कर रही है। कोई भी न्यायपूर्ण समाज इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण के संबंध में हमने उत्तराखंड के डीजीपी को पत्र लिखा है। हमने उत्तराखंड के डीजीपी से मांग की है कि वह इस मामले में ध्यान दें और पुलिस द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किए जा रहे अत्याचार को रोके।

गिरफ्तारियों के सिलसिले को भी तुरंत रोका जाना चाहिए और पूरे घटना की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने अगर ईमानदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास किया होता तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। इसके चलते स्थिति बिगड़ गई और पांच निर्दोष लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।

195 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *