पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मुकदमा उनकी सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान अभद्रता, गाली गलौच, धक्का- मुक्की, जान से मारने की धमकी के आरोप में कोतवाली डालनवाला में दर्ज कराया है।

थाना डालनवाला पर आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में बीती 30 जनवरी से तैनात थे व अवगत कराया कि पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली गलौच और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौच करते हैं, और धमकी देते रहते हैं।

08 फरवरी की रात्रि करीब 08.30 बजे भी प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया। अपने साथ हुई दुर्व्यवहार की जानकारी आरक्षी द्वारा जनपद हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके उपरांत आरक्षी द्वारा आज थाना डालनवाला पर पूर्व विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत दी गई।

उक्त शिकायत पर थाना डालनवाला पर आज मु0अ0सं0- 35/2024 धारा- 323/332/353/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया है। पूर्व में 21 दिसंबर 2022 को थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट द्वारा भी पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 341/2022, धारा- 186/353/506 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

158 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *