मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः केंद्र सरकार के वक्फ एमेन्डमेन्ट बिल 2024 लोकसभा में प्रस्तुत करने जा रही है जिसका मुस्लिम सेवा संगठन पुरजोर विरोध करता है। इस विरोध हेतू अपने संवैधानिक अधिकारों के अन्र्तगत मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा शहर काज़ी मुहम्मद अहमद कासमी के नेतृत्व में स्थान जिलाधिकारी कार्यालय, देहरादून में जिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार मुस्लिमों के प्रति दुर्भावना रखती है जिसका साक्ष्य हाल ही में हुई नितियों से पता चलता है। कभी तलाक को लेकर, कभ यूसीसी तो अब वक्फ एमेन्डमेन्ट बिल 2024, इस बिल को कसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा तथा अपने संवैधानिक अधिकारों के अन्र्तगत इस बिल के विरोध में सडक से लेकर संसद तक संघर्ष किया जायेगा।
इस अवसर पर मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि यह बिल सीधा मस्लिमों के हितो का प्रभावित करता है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जा सकता। मै मडिया के माध्यम से जानना चाहता हू कि क्या देवस्थानम बोर्ड का सदस्य कोई मुस्लिम हो सकता है यदि नही तो वक्फ बिल मे ऐसा प्रावधान क्यों किया जा रहा है यह केवल एक बिन्दू ही नहीं अपितु पुरा संशोधित बिल जा लोकसभा में प्रस्तुत किया जाना है
मुस्लिम सेवा संगठन उसे खारिज करता है तथा महामहिम राष्ट्रपति जी से अनुरोध करता है कि जनभावनाओं के अनुरूप इस बिल को रोकने का कष्ट करे। इस अवसर पर सददाम कुरैशी, रमीज़, महताब, मुदस्सिर, फरहान पठान, नाजिम जैदी, साकिब, नाजिम आदि उपस्थित रहे।
