मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः बावड़ी मंदिर, विकासनगर में चल रहे फर्जीवाड़े के प्रकरण में प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट आदि ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंदिर महंत स्वामी जयानंद भारती द्वारा सौंपे गए पूजा-पाठन के अधिकार के अंतर्गत ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी, प्रवीण शर्मा, अंशुल शर्मा, विपिन पंवार, चंद्रशेखर, शुभम सकलानी, प्रदीप, डॉक्टर दीपक और रमेश ने आरोप लगाया है कि अवैध और अपंजीकृत समिति, जिसकी अध्यक्षता रविंद्र चौहान कर रहे हैं, उन्हें धमकियां दी हैं।
धमकियों में कहा गया है कि यदि प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी और प्रवीण शर्मा बावड़ी प्रकरण से पीछे नहीं हटे, तो उन्हें SC/ST एक्ट में फंसाने, कूटरचित आरोपों में 36 मुकदमे दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस प्रकरण में आज प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी, प्रवीण शर्मा, अंशुल शर्मा और अन्य सनातनी लोग थाना विकासनगर में थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित हुए और थाना परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाए। अवैध अपंजीकृत समिति के सेवक (सुरेश,विपिन और उसकी पत्नी) को मंदिर परिसर से हटाया जाए, क्युकी फर्जी समिति उन्हें मोहरों की तरह इस्तेमाल करती है।
इसके साथ ही, महंत स्वामी जयानंद भारती जी के निर्देशानुसार मंदिर परिसर में सेवक नियुक्त किए जाएं, ताकि मंदिर की पवित्रता और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
