बारिश से उजड़े परिवारों की मदद को आगे आया मुस्लिम सेवा संगठन, DM ने दी ₹5 हजार की राहत, 6 माह का किराया उठाएगा प्रशासन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। लगातार हुई बारिश के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे दो परिवारों की मदद के लिए मुस्लिम सेवा संगठन ने पहल की। संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी तथा उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी के नेतृत्व में बारिश से प्रभावित बुशरा परवीन ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और हुए नुकसान के संबंध में वार्ता की।

जिलाधिकारी को बताया गया कि मुहम्मद आज़म की मोबाइल की दुकान औऱ तंसीर शेख की कैराने की दूकान बारिश के कारण गिर गई, जिससे दुकान में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। वहीं बुशरा परवीन पत्नी स्वर्गीय आसिफ बेग, का मकान भी भारी बारिश के कारण गिर गया, जिसके चलते उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ितों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी स्थिति रखते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की।

मुस्लिम सेवा संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत कोष से ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आगामी छह माह का किराया प्रशासन की ओर से वहन किया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवार को तत्काल राहत मिल सके।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने दोनों मामलों में हुए नुकसान का प्रशासनिक स्तर पर आकलन कराने तथा आकलन के आधार पर हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी और उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नुकसान के आकलन के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुसार अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *