मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ने जनता से पूछा अगर आप विधायक होते तो स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे सुधारते
पीएचसी डाकपत्थर में आखिर डॉक्टर क्यों नहीं, कौन है जिम्मेदार: विपुल अग्रवाल
भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने लाइव के माध्यम से प्रत्येक रविवार को होने वाले ‘विधानसभा विकासनगर के विकास की बात’ कार्यक्रम के चौथे भाग में सिर्फ स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की चर्चा की।
भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ने विधानसभा विकासनगर की जनता के सामने क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य स्थिति का मुद्दा उठाते हुए डाकपत्थर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक डॉक्टर की व्यवस्था ना किये जाने पर चिंता जताते हुए उस पर जनता से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनता से पूछा कि अगर आप विधायक होते तो अपने विकासनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य स्थिति को अच्छा करने के लिए क्या करते? उन्होंने जनता से स्वयं को एक विधायक के रूप में रखकर सोचकर जवाब देने को कहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र में उत्तराखंड निर्माण के बाद से अभी तक कोई बड़ा अस्पताल नहीं बना है ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने कोई प्रयास किया। उन्होंने विकासनगर स्थिति उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं से सम्बंधित विटामिन बी-12 की जांच वर्तमान में ना किये जाने की बात कही और इस संवेदनशील मुद्दे पर चिंता व्यक्त की।
विपुल अग्रवाल ने कहा कि हम आखिर जनप्रतिनिधि क्यों चुनते हैं, इन समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। उन्होंने जनता से चर्चा के माध्यम से समाधान निकालेंगे की बात कही।
