मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील
द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी पर्यटक और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। हमले में कई अन्य घायल हुए हैं।
आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), जो लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी माना जाता है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस भयावह घटना के बाद अनंतनाग पुलिस और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्यटकों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 24/7 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
कैसे हुआ पहलगाम आंतकी हमला?
हमला दोपहर करीब 2:30 बजे बैसरन घाटी में हुआ, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और पर्यटक यहां घुड़सवारी और ट्रैकिंग के लिए आते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो से तीन आतंकी सैन्य वर्दी में थे और उन्होंने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकियों ने कुछ पर्यटकों के नाम पूछे और फिर गोलीबारी की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले में 50 से अधिक राउंड फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और घायलों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर और स्थानीय लोगों की मदद से पोनियों का उपयोग किया गया। घायलों को पहलगाम और अनंतनाग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पहलगाम हमले बाद आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
प्रशासन ने प्रभावित पर्यटकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए 24/7 आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित किया है।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-
इसके अलावा, श्रीनगर में एक आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:
श्रीनगर कंट्रोल रूम: 0194-2457543, 0194-2483651
आदिल फरीद, एडीसी श्रीनगर: 7006058623
जम्मू-कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा, ‘ये हेल्पलाइन नंबर पर्यटकों और उनके परिजनों को तत्काल जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे