मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: डीएम ने ट्रैक्टर मालिकों की शिकायत पर लिया संज्ञान, 8 में से 4 ट्रैक्टर हुए रिलीज
देहरादून में अधिकारियों द्वारा कथित रूप से बिना स्पष्ट प्रमाण, लिखित आदेश और उचित कारण बताए सीज किए गए ट्रैक्टरों के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ट्रैक्टर मालिकों द्वारा जिलाधिकारी (डीएम) को दिए गए प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुल 8 ट्रैक्टरों को एक स्थान पर ले जाकर सीज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वाहन सीज करते समय संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस प्रमाण, आवश्यक दस्तावेज या वाहन मालिकों को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर उपलब्ध नहीं कराया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
डीएम के संज्ञान लेने के बाद आरटीओ देहरादून द्वारा 4 ट्रैक्टरों को रिलीज कर दिया गया है, जबकि शेष 4 ट्रैक्टरों को परसों रिलीज किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ट्रैक्टर मालिकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सभी वाहनों की रिहाई के बाद उनका कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू हो सकेगा। प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।
यह पूरी कार्रवाई भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले की गई, जिसमें संगठन की टीम ने ट्रैक्टर मालिकों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, बी.एस. यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), मोहित धीमान (मीडिया प्रभारी), चिरंजीव, इरशाद ठेकेदार, सागर सैनी और सोनू चौधरी सहित किसान यूनियन की टीम मौजूद रही।
