मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
आबकारी आयुक्त देहरादून के आदेश के क्रम में आज 30 अक्टूबर 2026 को अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
दबिश के दौरान 02 महिला अभियुक्तों को कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर शराब बरामद की गई ।
दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत किये गये है
गिरफ्तार की गई अभियुक्ता का विवरण निम्न प्रकार है
(1) कौशल्या देवी पत्नी स्व जोगिंदर सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला
( 2) अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया
टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे
उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।
