मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन मजबूती एवं SIR की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों ब्लॉक अध्यक्षों, समस्त पार्षदगण एवं प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी SIR की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने की। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं एकजुटता से ही पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकती है। उन्होंने कहा कि आगामी SIR को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए तथा बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा,
“कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर हर वार्ड, हर बूथ और हर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। आगामी SIR की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ी दिखाई दे।”
बैठक में उपस्थित पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री और नवीन रमोला ने किया, इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष सेवला ललित बद्री, ब्लॉक अध्यक्ष पटेलनगर बैठकमुकील अहमद भूरा, ब्लॉक अध्यक्ष क्लेमेंट्टाउन वीरेंद्र पंवार , प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सुलेमान अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, हरि प्रसाद भट्ट, रमेश मंगू, सीताराम नौटियाल, ओमप्रकाश सती, राजीव जैन, सुरेंद्र रंगढ़, अखिलेश उनियाल, जगदीश धीमन, सुलेमान , दीपक मधवाल, सुरेंद्र थापा, रामकृष्ण यादव आदि मौजूद थे।
