मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
आज देहरादून विधानसभा धर्मपुर के मेहूवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मीना अंसारी को विधानसभा धर्मपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित नंदा बडोला, नविता शर्मा, नीरज बाला, विधानसभा अध्यक्ष धर्मपुर तारीफ हुसैन एवं वासवी राव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने की भावना से प्रभावित होकर दर्जनों महिलाओं ने जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्यता मुस्कान, संगीता, जन्नत, अंगूरी , रिहाना, मेहरून्निसा, आसमा, पाकीजा, खैरुनिशा , महाराज, रजनी, पुष्पा सहित अनेक महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी के नेता खालिद, तालिब, कैफ, सलमान, आरिश, जुनैद, इकरामुद्दीन, सलीम सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) अपने प्रत्येक कार्यकर्ता एवं हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी रहने का कार्य करती है। यही कारण है कि आमजन का विश्वास पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़कर उसे और अधिक मजबूत बना रहे हैं।

