देहरादून में तेज रफ्तार एक बार फिर साबित हुई जानलेवा, भीषण हादसे में चार की मौत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र के आशा रोड़ी इलाके में एक मारुति कार की सीमेंट से लदे ट्रोले से भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें हरियाणा निवासी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह हादसा 22 जून की सुबह हुआ, जब हरियाणा नंबर की मारुति कार (42E2701) सहारनपुर से देहरादून आ रही थी। कार जैसे ही आशा रोड़ी इलाके के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रोले से टकरा गई।

 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश हो सकती है।

 

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

देहरादून और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों में तेज रफ्तार के चलते कई जानलेवा हादसे सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ही धूलकोट (डात काली मंदिर) के पास कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हुए थे।राजपुर रोड, मोहकमपुर और सहस्रधारा रोड पर भी कई बार तेज रफ्तार गाड़ियों ने कहर बरपाया है।और देर रात वाहन स्पीड लिमिट का पालन न करते हुए रफ्तार में देखे जाते है।

 

प्रशासन पर भी उठ रहे सवाल

 

लगातार हो रहे इन हादसों के बीच स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। हाईवे और शहर की व्यस्त सड़कों पर स्पीड लिमिट का पालन सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही के समय पर भी नजर रखी जाए।यह हादसा एक बार फिर से यही सवाल खड़ा करता है कि क्या हमारी सड़कें तेज रफ्तार के हवाले हैं? और क्या समय रहते इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?

437 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *