मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: रसूलपुर नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
घर का कुंडा तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप, पुलिस ने चोरी की संपत्ति और ₹1 लाख नकद किया बरामद
रिपोर्ट शाहनवाज खान
हरिद्वार/पिरान कलियर। पिरान कलियर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नकबजनी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
घर का कुंडा तोड़कर लाखों की चोरी
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को ग्राम रसूलपुर तेलीवाला निवासी प्रदीप कुमार ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे में रखी अलमारी को तोड़ दिया और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 184/26, धारा 331(3), 305, 317(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने शुरू की तलाश
घटना के खुलासे और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को टीम ने हद्वीपुर गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार, निवासी डाडा पट्टी, थाना भगवानपुर, उम्र 24 वर्ष और आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी रसूलपुर तेलीवाला, थाना कलियर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद के साथ सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी में 2 पचागले, 6 जोड़ी बिछुए, 21 सिक्के और 4 कंगन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ थाना फतेहपुर, सहारनपुर और थाना भगवानपुर, हरिद्वार में चार आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
नकबजनी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में—
अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, थाना पिरान कलियर
हेड कांस्टेबल 336 सोनू कुमार, थाना पिरान कलियर
हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली, थाना पिरान कलियर
शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और क्षेत्र में चोरी, नकबजनी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।
