मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सिंहस्थ कुंभमेले में होगा 108 संतों का भव्य महापूजन, जलयोगी रमेश सिंह राजपुरोहित (व्यास) ‘विश्व गुरु जलयोगी’ की उपाधि से होंगे सम्मानित
खबर महाराष्ट्र | त्र्यंबकेश्वर-नाशिक
रिपोर्टर – सुरेश हनवंत सिंह बारवा
त्र्यंबकेश्वर-नाशिक / कोटा, 27 नवंबर 2026।
महाराष्ट्र की पावन धार्मिक नगरी त्र्यंबकेश्वर-नाशिक में वर्ष 2027 के सिंहस्थ कुंभमेले के पावन अवसर पर ऐतिहासिक संत महापूजन महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष धार्मिक समारोह में देशभर के 108 संतों का महापूजन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण, सनातन धर्म का उत्थान एवं संत परंपरा का सम्मान करना है।
30 जुलाई से 4 अगस्त 2027 तक होगा आयोजन
संयुक्त तत्वावधान संत पूजन समिति, काशी विद्वत् परिषद प्रभारी एवं विश्व सनातन सेना महाराष्ट्र प्रदेश के अनुसार यह भव्य आयोजन शुक्रवार, 30 जुलाई 2027 से बुधवार, 4 अगस्त 2027 तक त्र्यंबकेश्वर-नाशिक स्थित दामोदर पैलेस में आयोजित होगा।
इस महोत्सव में देशभर से संत-महंत, आचार्य, महामंडलेश्वर एवं विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में संत पूजन, संत महासम्मान, आशीर्वचन, प्रवचन, धार्मिक मार्गदर्शन, विश्व शांति प्रार्थना एवं महाप्रसाद सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जलयोगी रमेश सिंह राजपुरोहित (व्यास) को मिलेगी विशेष उपाधि
इस महापर्व का विशेष आकर्षण राजस्थान के प्रसिद्ध संत एवं समाजसेवी ह.भ.प. श्रीमंत रमेश सिंह राजपुरोहित (व्यास) का सम्मान रहेगा। उन्हें संतों की पावन उपस्थिति में ‘जलयोगी’ एवं ‘विश्व गुरु जलयोगी’ की उपाधि तथा ‘विश्व श्री सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा।
श्रीमंत रमेश सिंह राजपुरोहित ने वर्षों से जल संरक्षण, जलयोग, वारकरी संप्रदाय के प्रचार-प्रसार, संत सेवा, गौ सेवा, आदिवासी क्षेत्रों में जनसेवा तथा युवाओं में संस्कार एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर कार्य किया है।
राजस्थान की धार्मिक एवं सामाजिक सेवा परंपरा का होगा सम्मान
त्र्यंबकेश्वर-नाशिक की पवित्र भूमि पर मिलने वाला यह सम्मान राजस्थान की वारकरी परंपरा, जल संरक्षण के संदेश और समाजसेवा के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों एवं भाविक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस भव्य संत महापूजन महोत्सव में सहभागी बनकर संत दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें। आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए प्रवेश पास अनिवार्य रहेगा।
‘हे विश्व सुखी नांदो!’
इसी पवित्र संकल्प के साथ संत महापूजन समिति द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
प्रेषक: संत महापूजन संयोजक समिति, त्र्यंबकेश्वर-नाशिक।
