राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ का भव्य शुभारंभ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ का भव्य शुभारंभ

देहरादून, 27 नवम्बर 2026।

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में आज दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होमकॉन–2026’ (HOMCON 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक जी तथा माननीय मुख्यमंत्री के रणनीतिक सलाहकार श्री मनु गौर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हैनिमेन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, उत्तराखंड द्वारा इंडियन सोसाइटी ऑफ होम्योपैथी के एसोसिएशन में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सक, वरिष्ठ विशेषज्ञ, शोधकर्ता, प्राध्यापक, इंटर्न एवं मेडिकल विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में नवीनतम शोध, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, क्लिनिकल अनुभवों एवं उपचार की आधुनिक संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना तथा चिकित्सकों और युवा विद्यार्थियों को ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित वक्ताओं एवं विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में अपने शोधपत्र, क्लिनिकल अनुभव और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि HOMCON 2026 होम्योपैथी के वैज्ञानिक विकास, शैक्षणिक उन्नयन और राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सकों के आपसी संवाद को नई दिशा प्रदान करेगा।

डॉ. शैलेंद्र कौशिक
आयोजन अध्यक्ष – HOMCON 2026
हैनिमेन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, उत्तराखंड

25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *