मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड श्रम कांग्रेस प्रदेश मुख्य महासचिव व समाज सेविका पूनम कंडारी ने दून अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं मिठाइयां वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान एक ऐसे बच्चे की भी मदद की गई, जिसके पैर में रॉड डाली गई है। पूनम कंडारी ने बच्चे को फल वितरित करने के साथ ही उसके परिवार को राशन भी उपलब्ध कराया।
पूनम कंडारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का पर्व है। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती उन मरीजों के साथ समय बिताकर उनका दर्द बांटने का प्रयास किया गया, जो अपने परिवार और भाई-बहनों से दूर हैं।
उन्होंने समाज के लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
