SIR अभियान का जायजा लेने मतदान केंद्रों पर पहुंचे डॉ. गोगी, मतदाताओं की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों से की वार्ता – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत धर्मपुर एवं देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. गोगी ने मतदाताओं से सीधे संवाद कर उन्हें प्राप्त नोटिसों, अपील एवं जवाब प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी ली। इस दौरान अनेक मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, प्रक्रिया संबंधी स्पष्ट जानकारी के अभाव तथा निर्धारित समय-सीमा को लेकर अपनी समस्याएं और चिंताएं साझा कीं।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता को केवल प्रक्रियागत जटिलताओं या जानकारी के अभाव के कारण अपने अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह पारदर्शी, सरल और मतदाता हितैषी तरीके से संचालित होना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी कठिनाई के अपनी निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर सके।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं एवं सुझावों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया गया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं को पर्याप्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी अभियान की निरंतर निगरानी करती रहेगी और यदि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उसकी आवाज़ को प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का लोकतांत्रिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहे तथा किसी भी नागरिक को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी में निहित है।”

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *