अंकिता भंडारी प्रकरण में उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट से घबराई धामी सरकार: उमा गौड़ सिसोदिया

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अंकिता भंडारी प्रकरण में उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट से घबराई धामी सरकार: उमा गौड़ सिसोदिया

कथित वीआईपी को बचाने के लिए दूसरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कोशिश का आरोप, अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच और नार्को टेस्ट की मांग

देहरादून।

आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की मांग और उससे जुड़े सवालों के बीच सरकार की भूमिका संदेह के घेरे में है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार और जांच एजेंसियां निष्पक्ष हैं, तो मामले से जुड़े सभी सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके।

उमा गौड़ सिसोदिया ने आरोप लगाया कि नार्को टेस्ट से पहले किसी अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर उर्मिला सनावर को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे नार्को टेस्ट की संभावना प्रभावित होने और कथित वीआईपी से जुड़े सवालों के जवाब सामने न आने की आशंका पैदा होती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के बजाय ऐसे घटनाक्रम क्यों सामने आ रहे हैं,  यदि कथित VIP के नाम का खुलासा करने वाली उर्मिला सनावर किसी अन्य मामले में दोषी है तो कानून अपना काम करेगा परन्तु जिस प्रकार कोर्ट पहुंचने से मात्र एक दिन पहले उर्मिला सनावर को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिनसे जनता के मन में संदेह पैदा हो रहा है, की कही इस गिरफ्तारी से नार्को टेस्ट प्रभावित तो नहीं होगा?

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना केवल उसके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है. इस प्रकरण में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जांच के माध्यम से समाधान होना चाहिए।

किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक प्रभाव या सत्ता के संरक्षण के आधार पर जांच से बचने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्षा ने मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए, नार्को टेस्ट की मांग पर कानून के अनुरूप पारदर्शी निर्णय लिया जाए और यदि किसी स्तर पर जांच को प्रभावित करने का प्रयास हुआ है, तो उसकी भी जांच हो।

उन्होंने कहा कि सरकार को आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रही है।

सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मामले में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने की कोशिश न हो और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। अंकिता को न्याय मिलने तक आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *