डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में देहराकैंट में सदस्यता अभियान तेज़ 

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : आज देहराकैंट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों युवाओं ने स्वस्तिक चोपड़ा के साथ कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और अवसरों की कमी से जूझ रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस ही वह मंच है जो युवाओं को सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व का अवसर प्रदान करती है।

डॉ. गोगी ने अपने वक्तव्य में कहा,

“यह केवल सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़ने का संकल्प है। देहराकैंट सहित पूरे देहरादून में युवा वर्ग वर्तमान नीतियों से निराश है और परिवर्तन चाहता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा और विश्वास के साथ मिलकर जनहित की लड़ाई को और मजबूत करेगी। हम हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है।”

उन्होंने आगे कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी आने वाले समय में वार्ड स्तर पर भी सदस्यता अभियान को और तेज करेगी तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मदन लाल, महानगर उपाध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा, वीरेंद्र पंवार, शिवांशु जायसवाल, विशाल मौर्य, जित्तू रागढ़, मयंक पाल, तेजस फ़राशी, आयुष सेमवाल, वरिष्ठ थापा, कनिष्ठ थापा, आर्यन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

146 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *