होमगार्ड मैदान स्थानीय युवाओं के लिए पुनः खोलने की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के नानूरखेड़ा स्थित होमगार्ड्स ग्राउंड को स्थानीय निवासियों एवं आम जनता के लिए पुनः उपलब्ध कराने तथा स्थानीय युवाओं को प्रातःकाल फुटबॉल खेलने की अनुमति देने की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक पी.वी.के. प्रसाद, आईपीएस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक के समक्ष कहा कि स्थानीय युवा पिछले काफी समय से निर्धारित प्रातःकालीन समय में होमगार्ड मैदान में शांतिपूर्वक एवं अनुशासन के साथ फुटबॉल खेलते आ रहे थे। खेल गतिविधियों से क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक व्यायाम, अनुशासन और सकारात्मक दिशा मिलती है। ऐसे में युवाओं को मैदान में खेलने से वंचित किया जाना उनके लिए असुविधाजनक है।

इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं अशोक कुमार, आईपीएस के मध्य पूर्व में हुए समझौते/सहमति पत्र की प्रति भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई, जिसमें स्थानीय लोगों के हितों एवं मैदान के उपयोग से संबंधित सहमति का उल्लेख है।

विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा—
“खेल का मैदान युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। हमारा उद्देश्य किसी सरकारी कार्य में बाधा डालना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं को खेल के लिए सुरक्षित एवं निर्धारित समय में उचित अवसर उपलब्ध कराना है।”

प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि मैदान में पूर्ण अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखी जाएगी और होमगार्ड विभाग की किसी भी सरकारी ड्यूटी अथवा आधिकारिक गतिविधि में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर देहरादून युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, आदित्या रौथान जी, अभिनव बिष्ट, मुकेश बसेड़ा, मंथन भाटिया, आर्दश रौठन, अभिषेक बिष्ट सहित अनेक क्षेत्रवासी एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

युवाओं की मांग स्पष्ट है—

“खेल का मैदान युवाओं से दूर नहीं, युवाओं के लिए उपलब्ध होना चाहिए।”

36 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *